Home Breaking News AAP के मनीष सिसोदिया पर कोर्ट का शिकंजा ! मानहानि केस में...

AAP के मनीष सिसोदिया पर कोर्ट का शिकंजा ! मानहानि केस में ऊना अदालत का नोटिस

ऊना । राजवीर दीक्षित

(Court tightens grip on AAP’s Manish Sisodia! Una court issues notice in defamation case.)दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
हिमाचल प्रदेश के ऊना की अदालत ने मानहानि के एक मामले में उन्हें नोटिस जारी किया है।

👉 कोर्ट ने साफ तौर पर आदेश दिया है कि सिसोदिया को 12 मई को अदालत में पेश होना होगा।
यह नोटिस अनूप कुमार केसरी की याचिका पर सुनवाई के दौरान जारी किया गया है, जो पहले आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

📌 मामला क्या है?
दरअसल, अनूप केसरी ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने 8 मई 2022 को नई दिल्ली में भाजपा जॉइन की,
तो उसके बाद 9 अप्रैल 2022 को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिसोदिया ने उनके चरित्र पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मौके पर केसरी ने भाजपा के दिग्गज नेताओं अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा था।

⚖️ याचिकाकर्ता का कहना है कि सिसोदिया ने बिना किसी सबूत के आरोप लगाए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा। इसी आधार पर उन्होंने ऊना की अदालत में मानहानि का केस दर्ज कराया।
अब इस मामले में अदालत ने सिसोदिया को तलब किया है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

क्या सिसोदिया दे पाएंगे कोर्ट में जवाब ?

या बढ़ेगी उनकी मुश्किलें और ज्यादा ?

जुड़े रहिए हमारे साथ हर अपडेट के लिए !

Translate »
error: Content is protected !!