“मेरा काम क्रेडिट लेना नहीं, बल्कि अपने हलके के लोगों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है – हरजोत सिंह बैंस”

श्री आनंदपुर साहिब/नंगल। राजवीर दीक्षित
(Harjot Singh Bains Slams Opposition Over Four-Lane Highway Project)नेशनल हाईवे के चार-मार्गीय प्रोजेक्ट को लेकर उठ रहे सवालों पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नंगल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष को तीखा और तथ्यों के साथ जवाब दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी तरह का राजनीतिक क्रेडिट लेना नहीं, बल्कि अपने हलके के लोगों की दशकों पुरानी और जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कीरतपुर साहिब–नंगल मुख्य मार्ग को चार-मार्गीय बनाना क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग रही है, क्योंकि बढ़ती ट्रैफिक के चलते यह मार्ग “खूनी सड़क” बन चुका था और यहां लगातार सड़क हादसे हो रहे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि यह मार्ग 2014 में ही नेशनल हाईवे घोषित हो गया था, तो फिर इतने वर्षों तक इस पर काम क्यों नहीं शुरू हुआ।
हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने न केवल चार-मार्गीय सड़क का काम पूरा कर लिया, बल्कि स्वां नदी को चैनलाइज कर बाढ़ की समस्या का भी समाधान किया। इसके विपरीत श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र और इससे जुड़े गांवों को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने विकास की बजाय दबंगई और गुंडागर्दी की राजनीति को तरजीह दी, जिसके कारण क्षेत्र विकास से वंचित रहा। कैबिनेट मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रोजेक्ट को रोकने के लिए किए जा रहे विरोध और धरना-प्रदर्शन पूरी तरह निराधार हैं, क्योंकि यह परियोजना जनता की मांग और सहमति से ही आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: नंगल को मिली नई उड़ान ! काइट फेस्टिवल में जुटे सैकड़ों युवा, हरजोत सिंह बैंस ने साइकिल ट्रस्ट की पहल को बताया शहर की नई पहचान।

बैंस ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से भानूपली, ढेर, ब्रह्मपुर और अजौली के बाजारों को बड़ा लाभ मिलेगा और व्यापार को नई गति मिलेगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि चार-मार्गीय प्रोजेक्ट के बाद श्री आनंदपुर साहिब में जल्द ही एक और ऐतिहासिक और बड़ा विकास प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा, जो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

यह भी पढ़ें: 🚌 श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत भंगला से श्री दरबार साहिब,अमृतसर के लिए पहली बस रवाना।