श्री आनंदपुर साहिब। राजवीर दीक्षित
(₹8 Crore Road Widening Project Boosts Rural Connectivity in Anandpur Sahib)पंजाब में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया जा रहा है। श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में गांवों की संपर्क सड़कों को चौड़ा करने की बड़ी योजना पर काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में पंजाब सरकार के शिक्षा तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कैबिनेट मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस 11 फरवरी को श्री आनंदपुर साहिब से कोटला तक जाने वाली सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के कार्य की शुरुआत करेंगे।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क को 10 फुट से बढ़ाकर 18 फुट चौड़ा किया जा रहा है, जिससे मटौर, हरीवाल, गज्जपुर बेला, चंदपुर बेला सहित कई गांवों को सीधा और बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। परियोजना का शुभारंभ सुबह 11 बजे गज्जपुर चौक से किया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण इलाकों में यातायात सुचारू होगा और लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल
कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 130 किलोमीटर लंबी सड़कों को 18 फुट चौड़ा करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इससे पहले भी अवानकोट, आलोवाल, बड़ापिंड, बिभौर साहिब से स्वामीपुर, जलफा माता मंदिर, हम्बेवाल, निक्कूनंगल, मेगपुर, मानपुर पट्टी, भानूपली से नंगली, जिंदवड़ी, महैन, खमेड़ा, बनी, बढ़ल और तारापुर से समलाह होते हुए मसेवाल तक की सड़कों का चौड़ीकरण किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: नंगल को मिली नई उड़ान ! काइट फेस्टिवल में जुटे सैकड़ों युवा, हरजोत सिंह बैंस ने साइकिल ट्रस्ट की पहल को बताया शहर की नई पहचान।
सरदार हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांवों को शहरों से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में लाना है। उनका कहना है कि साफ नीयत और मजबूत इच्छाशक्ति से विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आती। इन परियोजनाओं से न केवल यातायात बेहतर होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी। सरकार का लक्ष्य है कि क्षेत्र का हर गांव मजबूत बुनियादी ढांचे के साथ आगे बढ़े और समग्र विकास की नई मिसाल बने।

















