हरोली में विकास की सुनामी 🌊 सामुदायिक केंद्र से रोप-वे तक, उपमुख्यमंत्री के बड़े ऐलान

ऊना। राजवीर दीक्षित
(Haroli Set for Major Development Boost with Big Infrastructure Push)उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढ़ेड़ा में नवनिर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस केंद्र का प्रथम चरण लगभग 50 लाख रुपये में पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे तल का निर्माण अगले चरण में किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने इसे पंचायत स्तर पर सुदृढ़ अधोसंरचना की दिशा में अहम कदम बताया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने हरोली को 2027 तक शत-प्रतिशत पेयजल व सिंचाई सुविधा से संपन्न बनाने का लक्ष्य दोहराया। क्षेत्र में स्थापित लगभग 300 ट्यूबवेल्स की 100 करोड़ रुपये से रिमॉडलिंग तथा 135 करोड़ रुपये की विभोर साहिब जल योजना से जलापूर्ति और सुदृढ़ होगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पंडोगा में 10 करोड़ रुपये की रोप-वे परियोजना और औद्योगिक विकास हेतु पंडोगा में 10 करोड़ का एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित किया जाएगा। बाथू में 18 करोड़ का टूल रूम और टाहलीवाल में 4 करोड़ से विद्युत ढांचे का उन्नयन भी प्रस्तावित है।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

आपदा प्रबंधन को मजबूत करते हुए पालकवाह में अगले 15 दिनों में एसडीआरएफ कार्यालय खुलेगा। वहीं, 5 करोड़ रुपये की सीसीटीवी परियोजना के साथ हरोली देश का पहला पूर्ण निगरानी वाला विधानसभा क्षेत्र बनेगा। क्षेत्र में 132 करोड़ रुपये से पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

रोड़ा क्षेत्र को आधुनिक विकास केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां ट्रैफिक पार्क, ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर, हेलीपोर्ट और रनिंग ट्रैक बन रहे हैं। जल क्षेत्र में ‘बीत एरिया फेज-2’ योजना से 28 गांवों को सिंचाई लाभ मिलेगा। शिक्षा विस्तार से नारी सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है, जबकि खेल अधोसंरचना, चौक सौंदर्यीकरण और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भी पर्याप्त धनराशि स्वीकृत की गई है।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।