दिल्ली हाई कोर्ट में निकली भर्तियां! ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Delhi High Court Announces 152 JJA Vacancies for 2026)सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/रेस्टोरर (JJA) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 152 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Video देखें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में संत निरंजन दास जी से की भेंट ।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार की कंप्यूटर पर अंग्रेज़ी टाइपिंग स्पीड कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए, जो इस पद के लिए एक अहम योग्यता मानी जा रही है।

Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?

आयु सीमा 18 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
वेतनमान भी इस भर्ती को खास बनाता है। चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से लेकर 93,200 रुपये प्रति माह तक आकर्षक वेतन मिलेगा, जो केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार होगा।

यह भी पढ़ें: इन तंबाकू उत्पादों से हटी 18% एक्साइज ड्यूटी, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों को जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान: यह शहर बनेंगे विकास के नए केंद्र !