OMG: मुंडन में गए, मकान हो गया साफ़ ! ऊना में चोरों का तांडव,लाखों रुपए के गहने-नकदी उड़ाए।

ऊना। राजवीर दीक्षित

(Family Out, Thieves In: ₹8 Lakh Heist in Una)हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चोरों ने एक रिटायर्ड अधिकारी के घर से 8 लाख रुपए के गहने और नकदी चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार मुंडन समारोह में गया हुआ था, तभी चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना अंब की पंचवटी कॉलोनी की है, जहां भगवान सिंह चंबयाल के घर में घुसकर चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकदी उड़ा ली।
सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर घर में घुसते दिखे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।