नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Rajasthan Honeymoon Murder Shocks State)राजस्थान में सामने आया ‘हनीमून मर्डर’ का मामला रिश्तों में छिपे विश्वासघात और अपराध की एक और भयावह तस्वीर पेश करता है। यह घटना शुरुआत में एक सामान्य हिट-एंड-रन दुर्घटना लग रही थी, लेकिन पुलिस जांच ने धीरे-धीरे इसके पीछे की खौफनाक साजिश को उजागर कर दिया। मृतक युवक आशीष की हत्या किसी सड़क हादसे में नहीं, बल्कि उसकी पत्नी अंजू द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
घटना 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक दंपति सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को बताया गया कि किसी अज्ञात वाहन ने दंपति को टक्कर मार दी, जिसमें आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी अंजू घायल अवस्था में पाई गई। अंजू ने दावा किया कि हादसे के दौरान उसके पहने हुए सोने के गहने भी लूट लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘अव्यवस्थित व्यवहार’ के आरोप में राजा वड़िंग समेत 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से निलंबित
शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना जैसा प्रतीत हुआ, लेकिन फॉरेंसिक जांच और घटनास्थल के बारीक निरीक्षण के बाद पुलिस को कई ऐसे तथ्य मिले, जो अंजू के बयान से मेल नहीं खाते थे। जांच आगे बढ़ने पर खुलासा हुआ कि अंजू ने अपने प्रेमी संजू और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर आशीष की हत्या की योजना बनाई थी और इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।
Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?
पुलिस के अनुसार, आशीष और अंजू की शादी को केवल तीन महीने ही हुए थे, लेकिन अंजू इस रिश्ते से खुश नहीं थी। वह शादी के कुछ समय बाद ही अपने मायके लौट गई थी, जहां उसकी अपने पूर्व प्रेमी संजू से फिर से नजदीकियां बढ़ गईं। वहीं पर दोनों ने मिलकर आशीष को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
यह भी पढ़ें: 🔥 हाईकोर्ट की अवमानना, खैर माफिया का तांडव ! खुलेआम रोपड़ के जंगलों में 2000 पेड़ काटे गए,सिस्टम बेबस 🔥
यह मामला न सिर्फ कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है, बल्कि समाज में बढ़ते आपराधिक रिश्तों और विश्वास के टूटते मूल्यों पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। राजस्थान का यह हनीमून मर्डर अब पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।





















