Home Delhi HPCL में शुरू हुई भर्ती, लाखों ₹ में मिलेगी सैलरी !

HPCL में शुरू हुई भर्ती, लाखों ₹ में मिलेगी सैलरी !

नई दिल्ली । राजवीर दीक्षित

Recruitment for 700+ Posts in HPCL, Salary in Lakhs सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत 700 से अधिक यानी कुल 731 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में जूनियर एग्जीक्यूटिव, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर, ऑफिसर और सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटेजिस्ट सहित कई पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

अगर सैलरी की बात करें तो इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये से लेकर 2,80,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटेजिस्ट जैसे उच्च पदों पर 50 से 60 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलने की भी संभावना है।

आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

म्मीदवारों की आयु सीमा 25 से 43 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन, 3 साल का डिप्लोमा, इंजीनियरिंग डिग्री, एमबीए, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, लॉ ग्रेजुएट या अन्य संबंधित डिग्री होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए कार्य अनुभव भी आवश्यक है।

इच्छुक उम्मीदवार HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

Translate »
error: Content is protected !!