Home Breaking News नाबालिगा को रास्ते से उठाया… ट्यूबवेल पर दरिंदगी, धमकियों से दहल उठा...

नाबालिगा को रास्ते से उठाया… ट्यूबवेल पर दरिंदगी, धमकियों से दहल उठा ऊना !”

ऊना । राजवीर दीक्षित

(Minor girl taken from the roadside… Incident reported at a tubewell, Una shaken by alleged threats) हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक गांव से सामने आई यह घटना दिल दहला देने वाली है। एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म के मामले ने पूरे इलाके में डर और आक्रोश पैदा कर दिया है।

पीड़िता के अनुसार, 3 अप्रैल की शाम वह अपनी बहन के साथ दुकान से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में गांव के एक युवक ने उसे पकड़ लिया। वह किसी तरह बचकर भागी, लेकिन तभी मुंह ढके चार अन्य लड़कों ने उसे फिर से पकड़ लिया और उसी युवक के हवाले कर दिया।

आरोप है कि आरोपी उसे पास के ट्यूबवेल पर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और फिर दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पीड़िता सदमे में रही।

पीड़िता ने बताया कि 4 अप्रैल को जब वह बाहर निकली, तो गांव के दो लोगों ने उसे धमकाया और मामला दबाने के लिए कहा। उन्होंने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। नाबालिगा का मेडिकल करवाया गया और उसके बयानों के आधार पर मुख्य आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। साथ ही धमकी देने वाले दो अन्य व्यक्तियों पर भी केस दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।

⚠️ यह घटना समाज के लिए एक कड़ा सवाल है—क्या हमारी बेटियां सुरक्षित हैं?

👉 अब नजर इस बात पर है कि आरोपियों को कब तक पकड़कर सख्त सजा दिलाई जाती है।

Translate »
error: Content is protected !!