IND vs PAK: इस दिन खेला जाएगा महामुकाबला, नोट कर लें तारीख!

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(IND vs PAK U-19 Clash on Feb 1)अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 में क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर सबसे बड़े महामुकाबले का इंतजार है। पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें 1 फरवरी (रविवार) को आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि जुनून, गर्व और प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है, जिसे लेकर दोनों देशों के फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

भारतीय अंडर-19 टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। टीम इंडिया ने लीग चरण के अपने तीनों मुकाबले जीतकर सुपर-6 में दमदार एंट्री की और वहां पहले ही मैच में जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त दी। इस मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अर्धशतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिससे उनका नाम सुर्खियों में आ गया।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

अंक तालिका की बात करें तो भारत 6 अंकों और बेहतरीन नेट रन रेट के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर काबिज है। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है और वह तीन मैचों में सिर्फ 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। भारत के पास पाकिस्तान को हराकर सीधे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका है, जबकि पाकिस्तान के लिए यह मैच टूर्नामेंट में बने रहने की उम्मीदों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में 1 फरवरी को होने वाला यह हाई-वोल्टेज मैच क्रिकेट इतिहास के यादगार मुकाबलों में शामिल हो सकता है।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।