नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(India’s Gold Reserve Hits 870 Tonnes, RBI Vault Revealed)भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने देश के स्वर्ण भंडार को लेकर चौंकाने वाले आँकड़े साझा किए हैं। हाल ही में जारी की गई एक डॉक्यूमेंट्री में खुलासा हुआ है कि भारत का गोल्ड रिज़र्व अब 870 टन तक पहुँच चुका है। यह जानकारी इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार आरबीआई ने अपने ‘गोल्ड वॉलेट’ यानी तिजोरी की झलक सार्वजनिक की है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
1991 के आर्थिक संकट के बाद RBI ने अपनी स्वर्ण नीति में बड़ा बदलाव करते हुए सोने के भंडारण को प्राथमिकता दी। आज RBI यह सोना 12.5 किलो वज़न की ईंटों के रूप में अलग-अलग सुरक्षित स्थानों पर संग्रहीत करता है। यह न सिर्फ अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है, बल्कि वैश्विक वित्तीय अस्थिरता के समय देश की रक्षा भी करता है।
Video देखें: बस के टायर स्प्रिंग टूटे,पलट गई बस, DJ टीम के साथ हुआ हादसा।
इस महत्वपूर्ण जानकारी को हाल ही में लॉन्च हुई डॉक्यूमेंट्री ‘RBI अनलॉक्ड: बियॉन्ड द रुपी’ में साझा किया गया है, जिसे JioCinema पर स्ट्रीम किया जा रहा है। यह पहली बार है जब रिज़र्व बैंक के भीतर की कार्यप्रणाली, तकनीकी संरचना और सोने की तिजोरी को इस तरह से आम जनता के सामने लाया गया है।
Video देखें: महिला ने रेलगाड़ी की पटरी पर दौड़ाई कार।
डॉक्यूमेंट्री में यह भी बताया गया है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा मुद्रा नोट उत्पादक देशों में से एक है। जहाँ अमेरिका में 5,000 करोड़ और यूरोप में 2,900 करोड़ नोट प्रचलन में हैं, वहीं भारत में यह संख्या 13,000 करोड़ नोट तक जा पहुँची है (2 मई 2025 तक कुल प्रचलन 38.1 लाख करोड़ रुपये का)।
RBI की यह पहल पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे देशवासी अब केंद्रीय बैंक की भूमिका को और बेहतर समझ पाएंगे।