डाक विभाग में निकली भर्तियां, पंजाबियों के लिए सुनहरा मौका, जाने पूरी जानकारी।

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(India Post Recruitment 2026: 28,740 Vacancies for 10th Pass Candidates)सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय डाक विभाग ने देशभर में 28 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकालकर रोजगार के नए अवसर खोले हैं। खास बात यह है कि इन भर्तियों में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे लाखों युवाओं को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

डाक विभाग की यह भर्ती पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, बिहार, असम सहित कई राज्यों में की जा रही है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है, जिसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) के कुल 28,740 पद भरे जाएंगे। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

वेतनमान भी आकर्षक रखा गया है। BPM पद के लिए 12,000 रुपये से 29,000 रुपये प्रतिमाह, जबकि ABPM पद के लिए 10,000 रुपये से 24,470 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
कुल मिलाकर, यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो कम शैक्षणिक योग्यता के साथ सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन करें और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।