Home Punjab रोशनी नाडार बनीं भारत की सबसे अमीर महिला,अंबानी-अडाणी के बाद तीसरी सबसे...

रोशनी नाडार बनीं भारत की सबसे अमीर महिला,अंबानी-अडाणी के बाद तीसरी सबसे धनी

नई दिल्ली ।राजवीर दीक्षित

( Roshni Nadar Becomes India’s Richest Woman, Third Wealthiest Overall)HCL ग्रुप के संस्थापक शिव नाडार ने हाल ही में अपनी बेटी रोशनी नाडार मल्होत्रा को कंपनी की 47% हिस्सेदारी ट्रांसफर कर दी है। इसके साथ ही, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, रोशनी की कुल संपत्ति 3.13 लाख करोड़ रुपए हो गई है, जिससे वे भारत की तीसरी सबसे अमीर हस्ती बन गई हैं। उनसे आगे केवल मुकेश अंबानी (7.7 लाख करोड़) और गौतम अडाणी (6 लाख करोड़) हैं।

सावित्री जिंदल को पीछे छोड़ा

रोशनी नाडार अब भारत की सबसे अमीर महिला भी बन गई हैं, इस मामले में उन्होंने सावित्री जिंदल (2.63 लाख करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

HCL टेक्नोलॉजीज में प्रमुख भूमिका

रोशनी 2020 से HCL टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन हैं।

उनके नेतृत्व में HCL ने 13,740 करोड़ रुपए में IBM के 7 प्रोडक्ट्स का अधिग्रहण किया, जो कंपनी का सबसे बड़ा डील था।

HCL भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 4.20 लाख करोड़ रुपए है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली भूमिका

वे यूएस-इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप फोरम और नेचर कंजर्वेंसी ग्लोबल बोर्ड की सदस्य हैं।

वे HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर भी हैं।

शिव नाडार फाउंडेशन की ट्रस्टी के रूप में शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में भी योगदान दे रही हैं।

🟨🟨🟨 पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,8 अधिकारियों को बनाया गया SSP, जाने सारी जानकारी। किसे कहा किया गया तैनात।

शिव नाडार: टेक दिग्गज और परोपकारी नेता

79 वर्षीय शिव नाडार, HCL टेक्नोलॉजीज और शिव नाडार फाउंडेशन के संस्थापक हैं। उनकी कुल संपत्ति 34.4 बिलियन डॉलर (2.99 लाख करोड़ रुपए) है, जिससे वे दुनिया के 52वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

HCL की स्थापना और ग्रोथ

HCL टेक की स्थापना 1976 में हुई थी।

वर्तमान में कंपनी में 2.27 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

कंपनी डिजिटल, इंजीनियरिंग, क्लाउड और सॉफ्टवेयर सेवाओं में अग्रणी है।

भारत के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची (ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार)

1️⃣ मुकेश अंबानी – 7.7 लाख करोड़ रुपए
2️⃣ गौतम अडाणी – 6 लाख करोड़ रुपए
3️⃣ रोशनी नाडार मल्होत्रा – 3.13 लाख करोड़ रुपए
4️⃣ शिव नाडार – 2.99 लाख करोड़ रुपए
5️⃣ सावित्री जिंदल – 2.63 लाख करोड़ रुपए

रोशनी नाडार की यह उपलब्धि न केवल भारत की टेक इंडस्ट्री में महिला नेतृत्व को मजबूत करती है, बल्कि आने वाले समय में HCL को और ऊंचाइयों तक ले जाने की उनकी क्षमता को भी दर्शाती है।

Translate »
error: Content is protected !!