आज भारत बंद: जानिए क्या खुला रहेगा और क्या बंद, स्कूलों में छुट्टी है या नहीं?

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(India Shutdown Today: What’s Open, What’s Closed)देशभर में आज 9 जुलाई को भारत बंद का असर देखा जा रहा है। केंद्र सरकार की मज़दूर और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी व मजदूर हड़ताल पर हैं। पंजाब में पनबस और पीआरटीसी के अनुबंधित कर्मचारियों ने चक्का जाम का एलान किया है, जिससे राज्यभर में 3000 से अधिक बसें ठप हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

बिहार में भी विपक्षी महागठबंधन द्वारा चक्का जाम का आह्वान किया गया है। एनडीएमसी और स्टील सेक्टर की कई सार्वजनिक कंपनियों के कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल हैं। हड़ताल की शुरुआत मंगलवार रात 12 बजे हुई थी और यह 11 जुलाई तक जारी रहेगी।

Video देखें : लो जी शुरू हो गई सरकार की कार्यवाही,सिस्टम पारदर्शी बनाने के लिए, “जिथे तू चलेगा,तेरे नाल चलागे बस”.

🚫 क्या-क्या रहेगा बंद?
बैंकिंग और बीमा सेवाएं
डाकघर
कोयला खनन और फैक्टरी कार्य
सार्वजनिक परिवहन और निर्माण कार्य
इनसे करोड़ों के आर्थिक नुकसान की आशंका है।

Video देखें: BBMB अस्पताल में हो गया कारनामा,सुने।

✅ क्या-क्या रहेगा खुला?
स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय
आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल, हवाई अड्डे, रेलवे
मॉल, मार्केट, निजी दफ्तर, शेयर और सर्राफा बाज़ार
फिलहाल इन संस्थानों के बंद होने की कोई सूचना नहीं है

Video देखें: अजगर ने निगल लिया 28 साल का युवक,देखो हाल।पेट का+ट कर निकाला गया युवक,परिवार की हालत बेहाल।