भारतीय सेना में लड़के-लड़कियों के लिए निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन !

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Indian Army NCC Special Entry 124: No Written Exam Recruitment Open)देश के युवाओं के लिए भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर सामने आया है। सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम-124 (अक्टूबर 2026) के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के आधार पर पूरी की जाएगी, जिससे एनसीसी कैडेट्स को सीधा फायदा मिलेगा।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस भर्ती के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन (एनटी) के कुल 76 पद भरे जाएंगे। इनमें 70 पद पुरुषों और 6 पद महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं शैक्षणिक योग्यता के तौर पर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास एनसीसी का ‘C’ सर्टिफिकेट होना चाहिए और उसमें कम से कम ‘B’ ग्रेड प्राप्त होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों के पास अंतिम तिथि तक यह सर्टिफिकेट नहीं होगा, वे आवेदन के पात्र नहीं माने जाएंगे।

Video देखें: BBMB: एक्शन में इंफोर्समेंट विभाग,नाजायज कब्जो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो लेफ्टिनेंट रैंक के वेतनमान के बराबर है। सेना में करियर बनाने का सपना देखने वाले एनसीसी कैडेट्स के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन मौका मानी जा रही है, क्योंकि इसमें लिखित परीक्षा की बाधा नहीं है और चयन सीधे व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा।

Video देखें: Valentine Day से पहले दोस्त ने ही की महिला दोस्त की ह*त्या,अटैची में डाल कर फैंका श*व। एसएसपी ज्योति यादव ने किया बड़ा खुलासा।

यह भी पढ़ें: गंदे टॉयलेट की फोटो खींचो और पाओ 1,000 रुपये; NHAI ने शुरू किया नया चैलेंज !