Indian Oil में निकली नौकरियां! बिना परीक्षा होगी भर्ती, पंजाब समेत कई राज्यों में वैकेंसी !

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(IOCL Announces 394 Apprentice Vacancies Without Exam)देश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्तियों का ऐलान किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा, जिससे योग्य उम्मीदवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इंडियन ऑयल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 394 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान पंजाब सहित देश के कई प्रमुख राज्यों में आयोजित किया जाएगा, जिससे विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को समान अवसर मिल सकेगा।

Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?

भर्तियां पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में की जाएंगी। इससे साफ है कि इंडियन ऑयल का यह कदम रोजगार सृजन की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 31 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बंद विरासत को नई सांस: निजी हाथों में सौंपे गए पंजाब के 7 पर्यटन धरोहर स्थल

शैक्षणिक योग्यता के तहत मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा या आईटीआई के बाद लेटरल एंट्री डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 12वीं पास (गैर-ग्रेजुएट) उम्मीदवार पात्र होंगे। ट्रेनिंग अप्रेंटिस पदों के लिए फुल टाइम बैचलर डिग्री ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बजट 2026: करदाताओं को राहत नहीं, नए आयकर कानून पर सरकार का बड़ा दांव

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और नियम-शर्तों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ने की सलाह दी गई है।