Home Breaking News रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: भारतीय रेलवे ने शुरू कीं 20 नई...

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: भारतीय रेलवे ने शुरू कीं 20 नई ट्रेनें; देखें सूची और रूट !

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Indian Railways Launches 20 New Trains from Feb 1, 2026)रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और त्योहारी सीजन की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 1 फरवरी 2026 से देशभर में 20 नई ट्रेनों की शुरुआत करने का फैसला लिया है। इस फैसले से न सिर्फ यात्रियों की भीड़ कम होगी, बल्कि कन्फर्म सीट मिलने की संभावना भी पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ जाएगी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन नई ट्रेनों में आधुनिक सुविधाओं से लैस अमृत भारत एक्सप्रेस, हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनें और कई विशेष पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के शुरू होने से लंबी दूरी की यात्रा अधिक आरामदायक, सुरक्षित और समय की बचत वाली हो जाएगी। रेलवे मंत्रालय ने इन सेवाओं को ‘ट्रेन्स एट ए ग्लांस 2026’ के तहत मंजूरी दी है, जिसमें खास तौर पर मध्यम वर्ग और आम यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।

Video देखें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में संत निरंजन दास जी से की भेंट ।

नई ट्रेनों के जरिए देश के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। कामाख्या–रोहतक अमृत भारत ट्रेन से पूर्वोत्तर भारत को हरियाणा से सीधा जोड़ा जाएगा, वहीं दिल्ली–शामली मेमू रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी। बिहार से दिल्ली आने-जाने वालों के लिए राजेंद्र नगर–नई दिल्ली अमृत भारत ट्रेन एक बेहतर विकल्प बनकर उभरी है।

Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?

इसके अलावा साबरमती–जोधपुर और पुरी–राउरकेला वंदे भारत ट्रेनों से तेज और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा। धार्मिक यात्रियों के लिए धुले से वाराणसी और अयोध्या तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू की गई है, जबकि पीलीभीत–शाहजहांपुर पैसेंजर और संबलपुर–इरोड स्पेशल जैसी सेवाओं से स्थानीय और लंबी दूरी की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें: इन तंबाकू उत्पादों से हटी 18% एक्साइज ड्यूटी, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

रेलवे ने इन सभी ट्रेनों की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर शुरू कर दी है। रेलवे का दावा है कि नई ट्रेनों से न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और अधिक आराम भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान: यह शहर बनेंगे विकास के नए केंद्र !

Translate »
error: Content is protected !!