इंडिगो पर 117 करोड़ का बड़ा जुर्माना : जाने किस मामले में लगे गड़बड़ी के आरोप, शेयरों में भी शुरू हुई गिरावट !

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(IndiGo Hit with ₹117 Crore Penalty Over ITC Dispute)देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में से एक इंडिगो की मूल कंपनी InterGlobe Aviation पर कर विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए 117.52 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना ठोका है। CGST कोच्चि कमिश्नरेट के संयुक्त आयुक्त द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018–19 और 2021–22 के दौरान कंपनी द्वारा क्लेम किया गया इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया। विभाग ने न केवल कंपनी का ITC खारिज किया, बल्कि लगभग 1.17 अरब रुपये का मांग आदेश भी जारी कर दिया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

कंपनी ने इस आदेश को “ग़लत” बताते हुए इसे उच्च प्राधिकरण में चुनौती देने की बात कही है। InterGlobe Aviation का कहना है कि बाहरी टैक्स विशेषज्ञों की राय के आधार पर उनके पास इस फैसले के खिलाफ एक मज़बूत कानूनी आधार मौजूद है। कंपनी ने साथ ही आश्वस्त किया कि इस आदेश का उसके वित्तीय स्वास्थ्य या संचालन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Video देखें: भाखड़ा नंगल प्रोजेक्ट की सुरक्षा में लापरवाही,BBMB की रिहाशी कॉलोनी से पकड़े गए शातिर अ+प+रा+धी।

जुर्माने की खबर सामने आने के तुरंत बाद इसका असर शेयर बाजार में भी दिखा। InterGlobe Aviation के शेयर 1.64% गिरावट के साथ लगभग 95 रुपये टूट गए और 5,794.50 रुपये पर खुले।

Video देखें: बीमा के पैसे लेने के लिए पुतले का ही अंतिम संस्कार करने चले लोग आ गए काबू।

इंडिगो बीते दिनों अन्य घटनाओं के चलते भी सुर्खियों में रही। कुवैत से हैदराबाद जा रही फ्लाइट को बम की धमकी मिलने पर मुंबई डायवर्ट करना पड़ा। इसके अलावा एयरलाइन ने अपने A320 फ्लीट के 200 विमानों में सिस्टम अपडेट पूरा कर लिया है। 29 नवंबर को कंपनी ने नवी मुंबई एयरपोर्ट से नई घरेलू उड़ानों की भी घोषणा की थी।

Video देखें: हिमाचल फिर शर्मिंदा है,झाड़ियां में मिला नवजात का श+व !