Home Breaking News किंडर जॉय चॉकलेट खाने वाले बच्चों के माता-पिता सावधान ! जान ले...

किंडर जॉय चॉकलेट खाने वाले बच्चों के माता-पिता सावधान ! जान ले यह सच्चाई।

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Parents Beware: Kinder Chocolates Trigger Health Alert)दुनियाभर में लोकप्रिय Kinder Chocolates को लेकर एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य चेतावनी जारी की गई है। यूरोप के कई देशों में इन चॉकलेट्स को खाने के बाद सैल्मोनेला संक्रमण के 150 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें अधिकांश छोटे बच्चे शामिल हैं। कई बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी की मौत नहीं हुई है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

जांच के दौरान पता चला है कि यह संक्रमण बेल्जियम स्थित एक फैक्ट्री से फैलना शुरू हुआ था। उत्पादन प्रक्रिया के दौरान सफाई मानकों और क्वालिटी चेक का सही पालन न किए जाने की वजह से बेक्टिरिया चॉकलेट्स में फैल गया। स्थिति गंभीर होने के बाद कंपनी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुनियाभर के कई बाज़ारों से प्रभावित बैचों को वापस मंगाने का निर्णय लिया।

Video देखें: भाखड़ा डैम से भी बेहतरीन पन बिजली प्रोजेक्ट की होने जा रही शुरुआत

इस वैश्विक चेतावनी के बाद भारत में भी चिंताएं बढ़ीं, लेकिन भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। FSSAI ने पुष्टि की है कि दूषित बैच भारत में आयात नहीं किए गए थे, इसलिए देश में बिक रहे उत्पाद पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Video देखें: 🚨 पुतिन को प्लेन से उतरते ही मिला बड़ा सरप्राइज़! PM मोदी ने तोड़ दिया प्रोटोकॉल — रूस भी रह गया हैरान

इस बीच, डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि सैल्मोनेला संक्रमण छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए अधिक जोखिम भरा हो सकता है। यह गंभीर पेट संक्रमण, तेज बुखार, उल्टियों और दस्त का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि यदि किसी ने वापस बुलाए गए बैचों का सेवन किया है और कोई भी लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।

Video देखें: सरकार को घेरने के लिए धर्मशाला में रखी गई भाजपा की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाषण देते रह गए और लोग कुर्सियां खाली कर निकल गए।

Video देखें: लो जी यह भी देख लो युवक महिला उम्मीदवार का नामांकन ही लेकर भाग गया ताकि वह चुनाव न लड़ सके। पंजाब में चुनावो के दौरान आज की घटना।

Translate »
error: Content is protected !!