Home Breaking News ड्रीम प्रोजेक्ट हो गया फाइनल: श्री कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे, विकास की रफ्तार...

ड्रीम प्रोजेक्ट हो गया फाइनल: श्री कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे, विकास की रफ्तार को मिलेगी चार लेन की उड़ान; हरजोत सिंह बैंस ने बुला लिए अधिकारी अब जारी हुए यह निर्देश।

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Kiratpur-Nangal Highway Project Gets Fast-Tracked)पंजाब के शिक्षा मंत्री एवं श्री आनंदपुर साहिब के विधायक हरजोत सिंह बैंस ने बहुप्रतीक्षित श्री कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे को चार-मार्गीय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए NHAI अधिकारियों को ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने और कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

उन्होंने इस महत्वाकांक्षी योजना को “ड्रीम प्रोजेक्ट” करार देते हुए कहा कि यह हाईवे न केवल पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच अहम संपर्क सेतु बनेगा, बल्कि श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी जैसे तीर्थ स्थलों तक सुगम पहुँच सुनिश्चित करेगा।

Video देखें: BBMB के खिलाफ CM भगवंत मान के बेबाक बोल।

पंजाब सिविल सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में बैंस ने परियोजना की साप्ताहिक समीक्षा का ऐलान करते हुए बताया कि इस योजना को केंद्र सरकार से दिसंबर 2024 में औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट समेत ज़रूरी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं।

Video देखें: नंगल डैम पर लगा दिया ताला, दम है तो बीबीएमबी करें कार्रवाई।

इसके साथ ही, मंत्री ने भरतगढ़-बड़ा पिंड सेवा मार्ग लिंक पर कार्य शीघ्र प्रारंभ करने और गांव सरसा नंगल में फुट ओवरब्रिज के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए, जिससे स्थानीय लोगों को राहत और क्षेत्रीय सड़क सुरक्षा में सुधार हो सके।

Video देखें: बलोचिस्तान की प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को निचोड़ दिया।

यह प्रोजेक्ट क्षेत्रीय विकास, धार्मिक पर्यटन और सुरक्षा के लिहाज़ से मील का पत्थर साबित हो सकता है। हरजोत बैंस के नेतृत्व में इस प्रोजेक्ट को गति मिलने से स्थानीय जनता में उत्साह है।

Video देखें: नंगल डैम पर लगा दिया ताला, दम है तो बीबीएमबी करें कार्रवाई।

Translate »
error: Content is protected !!