विराट कोहली का चौंकाने वाला फैसला… किस टूर्नामेंट में होगी धमाकेदार एंट्री?

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Kohli Returns to Domestic Cricket After 16 Years)भारतीय क्रिकेट जगत से आज की सबसे बड़ी और रोमांचक खबर सामने आई है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली, जो टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, अब 16 साल बाद घरेलू क्रिकेट में उतरने जा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ के दौरान कोहली ने दिल्ली और ज़िला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) अध्यक्ष रोहन जेटली को अपनी उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी दी है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वह विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025 में दिल्ली की टीम के लिए मैदान पर उतरेंगे।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

विराट कोहली ने आखिरी बार फरवरी 2010 में विजय हज़ारे ट्रॉफी खेली थी। लगभग डेढ़ दशक बाद उनकी यह वापसी न सिर्फ दिल्ली क्रिकेट के लिए उत्साह का विषय है, बल्कि देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली ने PTI से बातचीत में बताया कि कोहली ने व्यक्तिगत रूप से उनसे संपर्क कर अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है, जो डोमेस्टिक क्रिकेट के महत्व पर उनकी गंभीरता को दर्शाता है।

Video देखें: पंजाब-हिमाचल सीमा,सरकार के फैसलों से भूचाल की स्थिति,व्यापारी सौंप सकते है प्रशासन को कारोबार की चाबियां,हैरान कर देने वाली खबर।

37 वर्षीय कोहली अब केवल वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। फॉर्म और फिटनेस बनाए रखने की रणनीति के तहत उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलने का निर्णय लिया है। BCCI भी लगातार खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती रही है।

Video देखें: मशहूर कारोबारी को किया कि+ड+नै+प,कार का फ+ट गया टायर और ध्वस्त हो गई वा+र+दा+त !

इसी बीच, रांची वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी 135 रन की नाबाद पारी से यह साफ हो गया है कि कोहली की आग अभी भी बरकरार है और वह अपने करियर के नए अध्याय की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज़ में करना चाहते हैं।

Video देखें: भाखड़ा नंगल प्रोजेक्ट की सुरक्षा में लापरवाही,BBMB की रिहाशी कॉलोनी से पकड़े गए शातिर अ+प+रा+धी।

Video देखें: बीमा के पैसे लेने के लिए पुतले का ही अंतिम संस्कार करने चले लोग आ गए काबू।