द टारगेट न्यूज़ टीम
(Millionaire Exodus from London)एक दौर था जब लंदन को अरबपतियों की पहली पसंद माना जाता था, लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। 2024 में 11,000 से ज्यादा अमीरों ने लंदन को अलविदा कह दिया है। बीते 10 वर्षों में शहर ने 12% करोड़पतियों को खो दिया है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
इसकी प्रमुख वजहें हैं—बढ़ते टैक्स, ब्रेक्ज़िट के बाद सीमित व्यापारिक अवसर, तकनीकी गिरावट और लंदन स्टॉक एक्सचेंज की घटती साख। अब सिंगापुर, लॉस एंजेलिस और सैन फ्रांसिस्को जैसे शहर नई पसंद बनते जा रहे हैं। लॉस एंजेलिस ने तो लंदन को पीछे छोड़ते हुए टॉप 5 सबसे अमीर शहरों में जगह भी बना ली है। सवाल यह है—क्या लंदन दोबारा अमीरों का अड्डा बन पाएगा