Home Breaking News पंजाब में लंबा पावर कट लगाने का अलर्ट,जान ले सारी जानकारी ⚡

पंजाब में लंबा पावर कट लगाने का अलर्ट,जान ले सारी जानकारी ⚡

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
(Long Power Cut Alert in Punjab ) पंजाब के कई इलाकों में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मरम्मत और रखरखाव कार्यों के चलते कई शहरों और गांवों में लंबा पावर कट लगाया जाएगा। यह बिजली कट शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन अलग-अलग इलाकों में लागू रहेगा।

जालालाबाद क्षेत्र में 66 केवी सब स्टेशन ढंडी कदीम के तहत आने वाले 11 केवी फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य के कारण 3 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें ताकि बाद में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसी तरह रूपनगर के नूरपुरबेदी क्षेत्र में 4 अप्रैल को 11 केवी सरां फीडर की लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कटाई के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान बजरूड़, सरां, भाओवाल, छज्जा, चौंतां और नंगल मंड क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

वहीं तरनतारन में भी 132 केवीए सब स्टेशन पर काम के कारण 4 अप्रैल (शनिवार) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसमें सिटी फीडर, सिविल अस्पताल क्षेत्र, कॉलोनियां और बाजार शामिल हैं।

बिजली विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि काम के अनुसार बिजली कट का समय थोड़ा बढ़ या घट सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें।

यह पावर कट जरूरी रखरखाव कार्यों के चलते किया जा रहा है, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति को और बेहतर और सुचारू बनाया जा सके।

Translate »
error: Content is protected !!