Home Breaking News LPG सिलेंडर ₹218 महंगा, नए रेट लागू!

LPG सिलेंडर ₹218 महंगा, नए रेट लागू!

नई दिल्ली | राजवीर दीक्षित

(LPG Cylinder Costlier by ₹218, New Rates) नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत आम लोगों और व्यापारियों के लिए महंगाई का बड़ा झटका लेकर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹218 तक की भारी बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा कारोबारियों की लागत बढ़ गई है।
Indian Oil Corporation (IOC) के अनुसार, अलग-अलग महानगरों में सिलेंडर के दाम में अलग-अलग बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली में अब यह सिलेंडर ₹2078.50 का हो गया है, जबकि कोलकाता में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी के साथ कीमत ₹2208 तक पहुंच गई है। मुंबई में ₹2031 और चेन्नई में ₹2246.50 में कमर्शियल सिलेंडर मिलेगा।

गौर करने वाली बात यह है कि पिछले 4 महीनों में यह पांचवीं बार है जब कमर्शियल गैस की कीमतों में इजाफा हुआ है। जनवरी से लेकर मार्च तक लगातार कीमतें बढ़ती रही हैं, जिससे व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे वैश्विक ऊर्जा संकट एक बड़ी वजह है।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Strait of Hormuz क्षेत्र में अस्थिरता के कारण तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों पर पड़ा है, जिसका असर अब भारत में भी दिख रहा है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर ₹913 में ही मिल रहा है।

लेकिन कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से बाहर खाना-पीना अब और महंगा हो सकता है, जिसका असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

Translate »
error: Content is protected !!