Home Breaking News बम धमकी का E-mail आया: डीसी ऑफिस और कोर्ट परिसर में मची...

बम धमकी का E-mail आया: डीसी ऑफिस और कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी,खाली करवाये गए।

मंडी। राजवीर दीक्षित
(Mandi Bomb Threat: DC Office and Court Evacuated)हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला प्रशासन को एक धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई, जिसमें डीसी ऑफिस और कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं और एहतियातन दोनों परिसरों को तुरंत खाली करवाया गया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की सघन तलाशी ली। हालांकि अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है।

Video देखें: घर से काम पर निकली महिला के साथ हो गया “कांड”

पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर लिया है और ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जिला भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Video देखें: सावधानी हटी, दुर्घटना घटी, दिनदहाड़े हो गई वारदात।

प्रशासन ने आम जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Video देखें: शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस शहर में, शराब ठेकेदार ने कर दिया करनामा ।

Video देखें: जत्थेदार की नाराज़गी और मंत्री की विनम्रता पर बवाल

Translate »
error: Content is protected !!