विवादों में घिरे मनकीरत औलख! नए गाने को लेकर भाजपा नेता ने की शिकायत !

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Mankirt Aulakh Lands in Trouble Over ‘Asla’ Song, BJP Leader Complains to DGP)पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री के मशहूर गायक मनकीरत औलख एक बार फिर विवादों में फंसते नज़र आ रहे हैं। हाल ही में रिलीज़ हुए उनके नए गाने ‘असला’ को लेकर पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक अरविंद शर्मा ने इस गाने पर कड़ा एतराज़ जताते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव को लिखित शिकायत सौंपी है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

भाजपा नेता का आरोप है कि यह गाना गन कल्चर को बढ़ावा देता है और इसका सीधा असर राज्य के युवाओं पर पड़ सकता है। शिकायत में कहा गया है कि गाने में हिंसा और हथियारों का खुले तौर पर महिमामंडन किया गया है, जिससे युवा पीढ़ी ग़लत दिशा में जा सकती है। शर्मा का कहना है कि ऐसे गाने युवाओं को गैंगस्टरवाद, अपराध और हिंसा की ओर प्रेरित करते हैं, जो समाज के लिए बेहद खतरनाक है।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि पंजाब पहले से ही नशे, अपराध और हिंसा जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे संवेदनशील माहौल में इस तरह के गानों का प्रसार राज्य की कानून-व्यवस्था और सामाजिक शांति को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ‘असला’ गाने पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए।

यह भी पढ़ें: नंगल को मिली नई उड़ान ! काइट फेस्टिवल में जुटे सैकड़ों युवा, हरजोत सिंह बैंस ने साइकिल ट्रस्ट की पहल को बताया शहर की नई पहचान।

इसके साथ ही उन्होंने आग्रह किया है कि इस गाने को सभी डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से तुरंत हटाया जाए। भाजपा नेता ने सरकार और पुलिस प्रशासन से यह भी अपील की है कि भविष्य में इस प्रकार की विवादित और हिंसा को बढ़ावा देने वाली सामग्री को रोकने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए सख्त दिशा-निर्देश बनाए जाएं, ताकि युवाओं को नकारात्मक प्रभाव से बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें: 🚌 श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत भंगला से श्री दरबार साहिब,अमृतसर के लिए पहली बस रवाना।

उल्लेखनीय है कि मनकीरत औलख का यह गाना 6 फरवरी को रिलीज़ हुआ था और रिलीज़ के कुछ ही दिनों में यह विवादों के केंद्र में आ गया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और गाने को लेकर आगे क्या फैसला लिया जाता है।