चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(DSP Arrested in Punjab for Bribery Attempt, Mann Govt Takes Swift Action)पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को सख्ती से लागू करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने फरीदकोट जिले के DSP (महिला अपराध शाखा) राजनपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक लाख रुपये की रिश्वत देने की कोशिश का गंभीर आरोप है, जिससे वह भ्रष्टाचार के जाल में और गहराई से फंस गए।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
मामले की जानकारी के अनुसार, DSP राजनपाल के खिलाफ पहले से ही भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज थी। लेकिन उन्होंने इस शिकायत को रद्द करवाने के लिए SSP कार्यालय को एक लाख रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की। यह प्रयास उनकी मुसीबतों को कम करने के बजाय और बढ़ा गया। शिकायत को रफादफा करवाने की कोशिश के बाद मामला और गंभीर हो गया, जिससे कार्रवाई तत्काल शुरू हुई।
Video देखें: MLA पठान माजरा ने सीधा लगा लिया सुखपाल खैरा को फोन बोले ‘दस सानू किथे नंग,वेख्या’
पंजाब पुलिस ने DSP के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब में भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह साबित हो गया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को नहीं छोड़ा जाएगा, चाहे वह कितने भी ऊंचे पद पर क्यों न हो।