चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(MINI Cooper Convertible S Launched in India)प्रीमियम कार सेगमेंट में MINI ने भारतीय बाजार में एक बार फिर हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपनी नई जनरेशन MINI कूपर कन्वर्टिबल S को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹58.50 लाख रखी गई है। यह लग्ज़री कार पूरी तरह से CBU यूनिट के तौर पर उपलब्ध कराई गई है। बुकिंग शुरू होते ही ऑटोमोबाइल प्रेमियों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
नई MINI कूपर कन्वर्टिबल S अपने आइकॉनिक क्लासिक डिजाइन के साथ मॉडर्न फीचर्स का शानदार मेल पेश करती है। फ्रंट में गोल LED हेडलैंप, तीन-पैनल DRL सिग्नेचर और नई ग्रिल इसे दमदार लुक देते हैं। कंपनी ने वेलकम और गुडबाय एनिमेशन के साथ लोगो प्रोजेक्शन भी शामिल किया है, जो इसे और खास बनाता है। 18-इंच के नए 2-टोन अलॉय व्हील्स और वर्टिकल LED टेल लैंप इसके स्पोर्टी अंदाज़ को और निखारते हैं।
Video देखें: सियासत गरम ! डिप्टी CM के बयान के बाद अफसरों में खौ+फ, लिस्ट तैयार?
कन्वर्टिबल सॉफ्ट-टॉप रूफ इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जो मात्र 18 सेकंड में खुल जाती है और चलते वाहन में भी ऑपरेट की जा सकती है। अंदर की ओर गोल OLED टचस्क्रीन, MINI ऑपरेटिंग सिस्टम 9 और “Hey MINI” वॉयस कमांड जैसी सुविधाएं इसे फ्यूचरिस्टिक बनाती हैं।
Video देखें: महिला से मा+र पि+टा+ई के मामले में पुलिस का व्यहवार देखें।
परफॉर्मेंस की बात करें तो 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 201 bhp की ताकत और 300 Nm का टॉर्क देता है। यह कार सिर्फ 6.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 240 किमी/घंटा है। सेफ्टी के लिहाज से भी यह कार पूरी तरह लैस है। कुल मिलाकर, MINI कूपर कन्वर्टिबल S लग्ज़री, स्टाइल और परफॉर्मेंस का शानदार पैकेज बनकर उभरी है।
Video देखें: BBMB के ‘एक्शन’ से पहले अदालत का ‘सीज फायर’, कारोबारियों को मिली राहत।
Video देखें: ‘पीढ़ी नीचे सोटा’ अब मंजे के नीचे हो गया ! ‘ओह हो’ अब सोनिया मान का चढ़ गया पारा !





















