चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
(Minister Laljit Bhullar, who is lodged in jail, has been accused of destroying evidence; Section 238 has been added to the FIR) अमृतसर से DM गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इस मामले में जेल में बंद मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ अब एक नई धारा जोड़ दी गई है। उन पर सबूत मिटाने के गंभीर आरोप लगे हैं। इससे पहले उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पहले से ही दर्ज है।
जांच के दौरान पुलिस को भुल्लर के पास से कोई भी महत्वपूर्ण सबूत बरामद नहीं हुआ है। न तो कोई मोबाइल फोन मिला, न ही सिम कार्ड और न ही DVR। इसके बाद उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने मामले से जुड़े सभी अहम सबूत नष्ट कर दिए हैं।
गौरतलब है कि विपक्षी दल लगातार इस बात को लेकर सवाल उठा रहे थे कि भुल्लर से कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सबूत क्यों नहीं मिला। अब इसी मामले में कार्रवाई करते हुए FIR में धारा 238 जोड़ दी गई है, जिससे केस और भी गंभीर हो गया है।
इसके अलावा यह भी आरोप है कि रंधावा के साथ हुई कथित मारपीट से जुड़ा कोई भी सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 7 दिनों की पुलिस रिमांड के बावजूद कोई बरामदगी न होने के चलते यह सख्त कदम उठाया गया है।
बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार की ओर से आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसमें इस मामले से जुड़े बड़े खुलासे हो सकते हैं।



















