चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Miss Pooja Death Rumour Sparks Social Media Uproar)पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर गायिका मिस पूजा को लेकर सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह ने मंगलवार को इंटरनेट पर जबरदस्त हलचल मचा दी। देखते ही देखते अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी मौत से जुड़ी खबरें वायरल होने लगीं, जिससे उनके लाखों प्रशंसक चिंता और भ्रम में पड़ गए। बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के फैली इन खबरों ने यह साबित कर दिया कि अफवाहें किस तरह सोशल मीडिया के ज़रिए तेज़ी से फैलती हैं।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में यह दावा किया गया कि प्रसिद्ध पंजाबी गायिका मिस पूजा अब इस दुनिया में नहीं रहीं और वह “गुरु चरणों में जा विराजी हैं।” पोस्ट में सूत्रों के हवाले से उनके निधन की बात कही गई, जिसे कई यूज़र्स ने बिना जांच-पड़ताल के शेयर कर दिया। इसके बाद पंजाबी संगीत जगत और फैंस के बीच बेचैनी का माहौल बन गया।
Video देखें: वही हुआ न जिसकी हम बात करते थे,पंजाब में आम आदमी पार्टी के मंत्री हरजोत सिंह बैंस का स्वयंभू कमांडर हार गया
हालांकि, जैसे ही यह झूठी खबर खुद मिस पूजा तक पहुंची, उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया के माध्यम से स्थिति साफ कर दी। मिस पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मज़ाकिया अंदाज़ में पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “टल जो-टल जो, इतनी जल्दी नहीं मरती मैं, हम अभी ज़िंदा हैं।” उनके इस पोस्ट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली और अफवाहों पर विराम लगा।
Video देखें: पहले बहन की मौत अब घर के इकलौते बेटे का शव नहर से मिला,हर कोई हैरान,आखिर वारदात का असली सच क्या है !
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिस पूजा की मौत की यह अफवाह कैसे और क्यों फैलाई गई। उल्लेखनीय है कि मिस पूजा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने न केवल पंजाबी संगीत जगत में बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। मिस पूजा ने “हाउसफुल 3” का गाना “मलाल” और “कॉकटेल” फिल्म का सुपरहिट गीत “सेकंड हैंड जवानी” गाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
Video देखें: फाइनेंस कंपनी के दबाव में ख+त्म कर ली युवक ने जीवनलीला !
Video देखें: हिमाचल में चिट्टे की पूरी दस्तक देखें एक साथ कितने नौजवान आए काबू।
Video देखें: ओह तेरी : गुस्सा इतना कि अपने ही साथियों पर ट्रक चढ़ा दिया।

















