दिल्ली | राजवीर दीक्षित
(Did petrol and diesel become cheaper or more expensive on March 21? ) दुनिया भर के ऊर्जा बाजारों (Global Energy Markets) में इस वक्त भारी उथल-पुथल मची हुई है। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों आसमान पर पहुंच गई हैं, जिससे कीमतें $100 प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। इस वैश्विक अस्थिरता के बावजूद, भारत में आम आदमी के लिए राहत की बात यह है कि शनिवार को भी ट्रांसपोर्ट पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं।
Industrial Diesel और Premium Petrol हुए महंगे: सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने एक ‘कैलिब्रेटेड पास-थ्रू’ नीति अपनाई है। इसका मतलब है कि आम जनता पर बोझ डाले बिना घाटे की भरपाई के लिए कुछ खास ईंधनों के दाम बढ़ाए गए हैं:
Industrial Diesel: इसकी कीमत में ₹22 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की गई है।
Premium Petrol: शौकीन बाइकर्स और कार मालिकों के लिए प्रीमियम पेट्रोल ₹2 प्रति लीटर महंगा हो गया है।
LPG की कीमतों में भी हुआ इजाफा: पिछले महीने ही घरेलू रसोई गैस में ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर में ₹115 की वृद्धि देखी गई थी।
प्रमुख शहरों में आज के भाव:
अंतरराष्ट्रीय बाजार और स्थानीय टैक्स के आधार पर देश के प्रमुख शहरों में आज की कीमतें इस प्रकार हैं:
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली ₹94.72 ₹87.62
मुंबई ₹104.21 ₹92.15
बेंगलुरु ₹102.84 ₹88.95
चेन्नई ₹100.75 ₹92.34
कोलकाता ₹103.94 ₹90.76



















