बिलासपुर। राजवीर दीक्षित
(Mukesh Agnihotri Reviews Pargana Ajmerpur Water Scheme)हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के ‘परगना अजमेरपुर’ में हर घर नल से जल–उठाऊ पेयजल योजना का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने परियोजना की प्रगति और तकनीकी पहलुओं का अवलोकन किया। अधीक्षण अभियंता बिलासपुर राहुल दुबे ने उन्हें योजना के तकनीकी और वित्तीय विवरण की जानकारी दी।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत 53 करोड़ रुपए है और इसके पूरा होने पर घुमारवीं क्षेत्र की 21 पंचायतों के लगभग 55,000 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत 18 पुरानी पेयजल योजनाओं को जोड़ा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में दीर्घकालिक जल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।
Video देखें: जब तक तो में कलाकार था तब तक….
उन्होंने कहा कि परियोजना का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्यों को तेजी से पूर्ण कर जनता को शीघ्र समर्पित किया जाएगा। इस योजना के तहत मुख्य भंडारण टैंक, सेक्टर स्टोरेज टैंक, इनटेक संरचना, बूस्टर स्टेज, राइजिंग मेन और ग्रेविटी मेन जैसी संरचनाओं का निर्माण तेजी से प्रगति पर है। अब तक इस पर 43.79 करोड़ रुपए व्यय किए जा चुके हैं।
Video देखें: जुमले ही जुमले….भगवंत सिंह मान ने सुनाई बात।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल सुविधाओं को मजबूत करना है, ताकि हर परिवार तक सुरक्षित और नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्य समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाए, ताकि जनता को इसका लाभ समय पर मिल सके।
Video देखें: भाजपा में में वापसी कर सकते है नवजोत सिंह सिद्धू !
Video देखें: सुखबीर बादल सुखबीर बादल हो रखी है।

















