द टारगेट न्यूज टीम
(Turkey Leads Muslim Nations with 600,000+ Kg Gold Reserve)दुनिया में सोने की बढ़ती कीमतों के बीच जिन देशों के पास बड़ा गोल्ड रिजर्व है, उनकी अर्थव्यवस्था मजबूत मानी जा रही है। भारत में सोने के दाम 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पार कर चुके हैं, और विशेषज्ञों का मानना है कि जल्द ही यह 1 लाख रुपये के स्तर को छू सकता है। ऐसे में मुस्लिम देशों के सोने के भंडार पर नज़र डालना दिलचस्प होगा।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स के मुताबिक, तुर्किए इस लिस्ट में सबसे ऊपर है, जिसके पास 615 टन (6 लाख किलो से ज्यादा) सोना है। तुर्किए का केंद्रीय बैंक तेजी से सोने का भंडार बढ़ा रहा है ताकि डॉलर पर निर्भरता कम की जा सके।
सऊदी अरब 323 टन सोने के साथ दूसरे नंबर पर है। यह देश भले ही तेल निर्यात में अग्रणी हो, लेकिन गोल्ड रिजर्व के मामले में भी कई देशों से आगे है।
🟨🟨🟨 खुशखबरी : कर्मचारियों के लिए वेतन में हुई मासिक बढ़ोतरी। जाने सारी जानकारी
इराक 153 टन सोने के साथ तीसरे स्थान पर है। राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता के बावजूद, देश ने अपने सोने के भंडार को बरकरार रखा है।
मिस्र 127 टन सोने के साथ चौथे नंबर पर है। ऐतिहासिक रूप से भी मिस्र का सोने से गहरा नाता रहा है।
DC कुल्लू को ज्ञापन देने गए अमन सूद की देखो कैसे लगी क्लास।
कतर 111 टन सोने के साथ पांचवें स्थान पर है। प्राकृतिक गैस और तेल से समृद्ध कतर के पास भी एक मजबूत गोल्ड रिजर्व है।
सोने में निवेश की बढ़ती प्रवृत्ति के चलते इन देशों की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिल रही है। आने वाले समय में अगर सोने की कीमतों में और उछाल आता है, तो ये देश और भी समृद्ध हो सकते हैं।