नंगल । राजवीर दीक्षित
(Headphones Turn Fatal: 15-Year-Old Boy Hit by Train in Nangal )नंगल में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवा (15) के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, किशोर रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच चल रहा था और उसके कानों में हेडफोन लगे हुए थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की आवाज उसे सुनाई नहीं दी। ट्रेन चालक ने हॉर्न भी बजाया, लेकिन किशोर को इसका आभास नहीं हुआ और वह सीधे ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि शिवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक को सुरक्षित कर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हेडफोन लगाए होने के कारण किशोर ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।
यह घटना एक बार फिर रेलवे ट्रैक के आसपास लापरवाही और हेडफोन के इस्तेमाल से होने वाले खतरों की ओर इशारा करती है। प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय या उसके आसपास चलते हुए पूरी सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

















