Home Breaking News नंगल में NDPS एक्ट के तहत दो युवक गिरफ्तार, मेडिकल जांच में...

नंगल में NDPS एक्ट के तहत दो युवक गिरफ्तार, मेडिकल जांच में कई नशीले पदार्थ पाए गए पॉजिटिव।

नंगल । राजवीर दीक्षित

(Two Arrested in Nangal Under NDPS Act After Drug Test)शहर नंगल के सिटी एरिया में पुलिस द्वारा की गई विशेष गश्त के दौरान दो युवकों को नशे की हालत में पकड़ा गया। इस संबंध में थाना नंगल के एएसआई बलराम व उनकी टीम ने कार्रवाई की। पकड़े गए युवकों की पहचान नरेश कुमार पुत्र रविंदर नाथ, निवासी मकान नंबर 139, शर्मा स्टोर के पास, नंगल और प्रवीण कुमार पुत्र ललन, निवासी मकान नंबर 52, पुराना गुरुद्वारा, नंगल के रूप में हुई है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

नंगल पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान सूचना मिली कि उक्त दोनों युवक नशे के आदी हैं और इस समय भी नशा किए हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को बीबीएमबी लाल टंकी के पास से हिरासत में लिया और उनकी सहमति से सिविल अस्पताल नंगल में मेडिकल करवाया गया।

Video देखें: माता चिंतपूर्णी के निकट पंजाब का फर्जी ADGP आया काबू।

डॉक्टर द्वारा की गई जांच में दोनों युवकों के शरीर में Benzodiazepines, Tramadol, Tetrahydrocannabinol और Morphine जैसे मादक पदार्थ पाए गए। मेडिकल रिपोर्ट में नशा करने की पुष्टि के बाद, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27, 61, 85 के तहत केस दर्ज किया।

Video देखें: अब इसका क्या कसूर,जगह दे तो रहा था।

थाना नंगल में FIR दर्ज की गई और आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।
यह मामला इलाके में नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि नशे के खिलाफ इस तरह की छापेमारी लगातार जारी रहेगी।

Video देखें: पंजाब से पीर निगाह माथा टेकने गए श्रद्धालुओं के साथ जाने क्या हो गया।

Translate »
error: Content is protected !!