नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(NHAI Launches ‘Click & Earn’ Clean Toilet Challenge on Highways)राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक अनोखा और सहभागी अभियान शुरू किया है। अब टोल प्लाज़ा पर गंदा टॉयलेट मिलने पर यात्रियों को शिकायत करने के साथ-साथ इनाम भी मिलेगा। ‘क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज’ के तहत गंदे टॉयलेट की फोटो अपलोड करने पर 1,000 रुपये का FASTag रिचार्ज दिया जाएगा।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
यह पहल यात्रियों को स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनाने के साथ-साथ हाईवे सुविधाओं की निगरानी में भी मदद करेगी। NHAI का कहना है कि इससे टोल प्लाज़ा पर मौजूद टॉयलेट्स की नियमित सफाई सुनिश्चित होगी और जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही बढ़ेगी।
Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल
इस चैलेंज में भाग लेने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल में Rajmargyatra ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। टोल प्लाज़ा पर मौजूद गंदे टॉयलेट की स्पष्ट फोटो लेकर ऐप पर अपलोड करनी होगी। इसके साथ नाम, स्थान का विवरण, वाहन नंबर (VRN) और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य रहेगा। फोटो में जियो-टैग और समय दर्ज होना भी जरूरी है, ताकि उसकी सत्यता की जांच की जा सके। सभी एंट्री की जांच AI तकनीक और संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
यह भी पढ़ें: अब ‘जन गण मन’ से पहले बजाया जाएगा ‘वंदे मातरम्’! केंद्र की ओर से सख्त निर्देश जारी !
योजना 30 जून 2026 तक लागू रहेगी और इनाम केवल NHAI द्वारा संचालित टॉयलेट्स के लिए ही मिलेगा। एक टॉयलेट के लिए दिन में केवल एक बार ही इनाम दिया जाएगा और ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर राशि जारी होगी। पेट्रोल पंप, ढाबा या रेस्टोरेंट के टॉयलेट इस योजना में शामिल नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: 33 साल बाद बड़ा खुलासा, दिव्या भारती की मौत पर करीबी दोस्त का हैरान करने वाला दावा
महत्वपूर्ण बात यह है कि यह 1,000 रुपये नकद नहीं मिलेगा, बल्कि केवल FASTag रिचार्ज के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। NHAI का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्वच्छता के मानकों को ऊंचा उठाना और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

















