नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Old Towel Can Harm Your Health)क्या आप भी रोज़ाना एक ही तौलिया इस्तेमाल कर रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपकी सेहत के लिए बेहद ज़रूरी है। आमतौर पर लोग खाने-पीने की चीज़ों और दवाइयों की एक्सपायरी डेट पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले तौलिए की “एक्सपायरी” को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि तौलिया भी एक तय समय के बाद बदलना ज़रूरी होता है, वरना यह त्वचा संबंधी गंभीर समस्याओं की वजह बन सकता है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
विशेषज्ञों के अनुसार, नहाने वाले तौलिए को आमतौर पर 2 से 3 साल में बदल देना चाहिए। अगर तौलिया अच्छी क्वालिटी का हो और सही देखभाल की जाए, तो यह 4–5 साल तक भी चल सकता है। वहीं, हाथ और मुंह पोंछने वाले तौलियों का इस्तेमाल ज़्यादा होता है, इसलिए इन्हें 1 से 2 साल के भीतर बदलना बेहतर माना जाता है।
Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !
पुराना और गीला तौलिया बैक्टीरिया और फंगस का अड्डा बन सकता है। भले ही तौलिया ऊपर से साफ़ दिखे, लेकिन उसमें छिपे सूक्ष्म जीव त्वचा में इंफेक्शन, खुजली और एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। कई लोग तौलिया तब तक इस्तेमाल करते रहते हैं, जब तक वह फट न जाए, लेकिन यह आदत सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है।
Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।
अगर तौलिया धोने के बाद भी बदबू देता है, खुरदरा हो गया है, पानी सोखने की क्षमता कम हो गई है या कपड़ा पतला पड़ने लगा है, तो समझ लें कि नया तौलिया लेने का समय आ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि तौलिये को हर इस्तेमाल के बाद धूप में अच्छी तरह सुखाएं और नियमित रूप से गर्म पानी से धोएं। गीला तौलिया कभी न रखें, क्योंकि इससे बदबू और बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है। सही समय पर तौलिया बदलना छोटी आदत है, लेकिन यह आपकी त्वचा और सेहत को बड़ी परेशानियों से बचा सकती है।

















