नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Opal Suchata Crowned Miss World 2025: Thailand Wins After 72 Years) मिस वर्ल्ड 2025 का ताज इस बार थाईलैंड की बहुप्रतिभाशाली सुंदरता ओपल सुचाता चुआंगस्री के सिर सजा। इस ऐतिहासिक पल के साथ ही थाईलैंड ने 72 वर्षों बाद पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन हैदराबाद के HITEX कन्वेंशन सेंटर में हुआ, जिसमें दुनिया भर की प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
भावुक क्षणों में ओपल ने कहा, “हमने इस ताज का सात दशकों से इंतजार किया है, और मुझे गर्व है कि मैं अपने देश के लिए यह सम्मान लेकर आई हूं। यह सिर्फ मेरी नहीं, पूरे थाईलैंड की जीत है।”
Video देखें: NFL में बज गए खतरे के सायरन,प्रशासन पहुंचा कंपनी के गेट पर।
कौन हैं ओपल सुचाता?
ओपल का जन्म 20 सितंबर 2003 को थाईलैंड में हुआ। वह पहले ‘मिस यूनिवर्स थाईलैंड 2024’ रह चुकी हैं। होटल इंडस्ट्री से जुड़े परिवार में पली-बढ़ी ओपल तीन भाषाओं – थाई, अंग्रेज़ी और चीनी – में निपुण हैं। उन्होंने काजोंकियेतसुक्सा और त्रिअम उडोम सुक्सा जैसे प्रमुख स्कूलों से शिक्षा प्राप्त की। मंच पर ताज पहनते हुए सिल्वर गाउन में ओपल बेहद खूबसूरत नजर आईं और आंखों में आंसुओं के साथ दर्शकों को धन्यवाद दिया।
Video देखें: NFL के अमोनिया प्लांट में झुलस गए 3 नौजवान,1 की हालत गंभीर।
नंदिनी गुप्ता का मजबूत प्रदर्शन
भारत की नंदिनी गुप्ता ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, हालांकि वह टॉप 8 में जगह नहीं बना सकीं। कोटा (राजस्थान) की रहने वाली 21 वर्षीय नंदिनी ने 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। उन्होंने मंच पर भारतीय परंपराओं और संस्कृति को गर्व के साथ प्रस्तुत किया। वे न केवल फैशन की दुनिया में सक्रिय हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों जैसे महिला अधिकार, कैंसर जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण पर भी काम कर रही हैं।
Video देखें: नशे की हालत में SHO ने महिला से बदसलूकी।
बॉलीवुड की चमक भी रही फिनाले में
फिनाले की शोभा बढ़ाने के लिए बॉलीवुड से सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडिज और ईशान खट्टर भी पहुंचे। ग्लैमर, संस्कृति और सौंदर्य का यह भव्य संगम एक ऐतिहासिक रात में तब्दील हो गया, जो वर्षों तक याद किया जाएगा।

















