विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, विपक्ष कर सकता है समय बढ़ाने की मांग

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Four Bills to be Presented for Approval in Punjab Assembly Today) आज विधानसभा में 4 प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। इनमें पंजाब पंचायती राज संशोधन विधेयक 2024, पंजाब अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विधेयक 2024, पंजाब कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक 2024 और पंजाब माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक 2024 शामिल हैं।

दूसरी ओर विधानसभा में विपक्षी दल भी सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे, जिससे हंगामे की आशंका है। विपक्षी दल सदन का कार्यकाल बढ़ाने की मांग भी कर सकते हैं।

विपक्ष पहले दिन से ही कह रहा है कि सदन के पास समय बहुत कम है। समय की कमी के कारण सभी विधायकों को अपनी बात रखने का समय नहीं मिल पाया।

नंगल डैम: सतलुज दरिया में युवक ने मारी छलांग, युवक की पहचान भी हुई। देखें सारी जानकारी। Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

मानसून सत्र आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगा। इस सत्र में पंजाब में कानून व्यवस्था और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मुद्दा सुर्खियों में रहा। इसके साथ ही विधानसभा में कई अहम मुद्दे उठाए गए हैं।

पंजाब विधानसभा में कल पंजाब अपार्टमेंट एवं संपत्ति विनियमन (संशोधन) अधिनियम-2024 विधेयक सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस विधेयक के लागू होने के बाद प्लॉटों की रजिस्ट्री के लिए एनओसी की शर्त खत्म हो गई है।

➡️ हिमाचल-पंजाब पुलिस को मिली कामयाबी,देखें किस तरह अपहरणकर्ता से छुड़ा लाये बच्चे को। Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

पंजाब के आम लोगों के लिए यह बड़ी राहत की बात है कि विधानसभा में प्री-अवार्ड संशोधन विधेयक पेश किया गया। मंत्री चेतन सिंह जोड़े माजरा ने विधेयक के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि जंगी जागीर अवार्ड 1948 संशोधन विधेयक प्रस्तावित किया गया है। इसमें हर महीने दी जाने वाली राशि दस हजार से बढ़ाकर बीस हजार की गई। इसके बाद विधेयक पारित कर दिया गया।