PF कटवाने वालों के लिए अहम खबर! मुफ्त में मिलेगा 7 लाख रुपये का फायदा, जानिए क्या है तरीका !

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(PF Holders Get ₹7 Lakh Free Insurance)अगर आपकी सैलरी से हर महीने पीएफ (Provident Fund) की कटौती होती है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। अधिकतर कर्मचारी पीएफ को केवल रिटायरमेंट के बाद काम आने वाली बचत मानते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि पीएफ खाता धारकों को सरकार की ओर से 7 लाख रुपये तक का मुफ्त जीवन बीमा कवर भी मिलता है। यह सुविधा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा संचालित ईडीएलआई (Employees’ Deposit-Linked Insurance – EDLI) योजना के तहत दी जाती है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए कर्मचारी को अपनी जेब से एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ता। इस जीवन बीमा का पूरा प्रीमियम नियोक्ता यानी कंपनी द्वारा जमा किया जाता है। जैसे ही किसी कर्मचारी का पीएफ खाता खुलता है, वह स्वतः ही इस योजना के अंतर्गत कवर हो जाता है और अलग से किसी आवेदन या फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होती।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

ईडीएलआई योजना के तहत मिलने वाली बीमा राशि कर्मचारी की पिछले 12 महीनों की औसत बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते (DA) पर आधारित होती है। नियमों के अनुसार बीमा कवर औसत वेतन का 35 गुना होता है, जिसमें 1.75 लाख रुपये का अतिरिक्त बोनस भी जोड़ा जाता है। EPFO द्वारा अधिकतम वेतन सीमा 15,000 रुपये निर्धारित किए जाने के कारण इस योजना के अंतर्गत अधिकतम 7 लाख रुपये तक की सहायता मिलती है।

यह भी पढ़ें: नंगल को मिली नई उड़ान ! काइट फेस्टिवल में जुटे सैकड़ों युवा, हरजोत सिंह बैंस ने साइकिल ट्रस्ट की पहल को बताया शहर की नई पहचान।

यदि नौकरी के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसका नामांकित व्यक्ति या कानूनी वारिस इस राशि के लिए दावा कर सकता है। इसके लिए EPFO कार्यालय में EDLI फॉर्म 5 IF के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पीएफ खाते में ई-नामांकन पूरा रखना बेहद जरूरी है, ताकि कठिन समय में परिवार को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: 🚌 श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत भंगला से श्री दरबार साहिब,अमृतसर के लिए पहली बस रवाना।