PM Kisan Yojana: खुशखबरी! तारीख हो गई पक्की? इस दिन बैंक खाते में आएंगे पैसे !

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(PM Kisan 22nd Installment Likely After Feb 24, Some Farmers May Get ₹4,000)देशभर के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जल्द जारी होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 फरवरी 2026 के बाद किसानों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि होली से पहले किसानों को आर्थिक मदद मिल जाएगी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी हुई थी, इसलिए अब अगली किस्त का समय नजदीक माना जा रहा है। छोटे और मध्यम किसानों के लिए यह राशि खेती-बाड़ी के खर्चों में महत्वपूर्ण सहारा देती है।

Video देखें: उत्तर भारत को पन-बिजली मुहैया करवाने वाले भाखड़ा बांध से सटी पहाड़ियों को लेकर BBMB लेने जा रहा है बड़ा फैसला।

इस बार कुछ किसानों को 4,000 रुपये मिलने की भी संभावना है। यह कोई अतिरिक्त बोनस नहीं होगा, बल्कि उन किसानों के लिए होगा जिनकी पिछली किस्त तकनीकी या दस्तावेजी कारणों से अटक गई थी। अगर उन्होंने अब अपनी जानकारी अपडेट कर दी है, तो पिछली और मौजूदा दोनों किस्त की राशि एक साथ उनके खाते में भेजी जाएगी।

Video देखें: हिमाचल के कबड्डी खिलाड़ियों पर जयपुर में ला*ठी*चा*र्ज हुआ,देखिए किस तरह पुलिस ने भगा भगा कर इनका क्या हाल कर दिया। मामला जांच का विषय है।

वहीं, बाकी किसानों को सामान्य रूप से 2,000 रुपये ही मिलेंगे।
सरकार ने साफ किया है कि ई-केवाईसी अनिवार्य है। बिना e-KYC पूरा किए किसी भी किसान के खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। किसान PM Kisan पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Video देखें: शराब के न*शे में युवक ने पकड़ लिया को*ब*रा सां*प और फिर….मौके पर ही….

किस्त जारी होने से पहले किसान अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर “Know Your Status” विकल्प में रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालकर जानकारी देखी जा सकती है। इससे यह पता चल जाएगा कि नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं और भुगतान की स्थिति क्या है।

Video देखें: रोबोट से मिले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,पूछा इसने कैसे पहचाना की यही आदमी है।