प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान: यह शहर बनेंगे विकास के नए केंद्र !

जालंधर। राजवीर दीक्षित
(PM Modi Announces Jalandhar, Ludhiana & Hoshiarpur as Development Hubs)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब दौरे के दौरान राज्य को विकास की नई दिशा देने वाला बड़ा संदेश दिया। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री सबसे पहले डेरा सच्चखंड बल्लां पहुंचे, जहां उन्होंने नतमस्तक होकर संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक समरसता और संत परंपरा के महत्व को रेखांकित किया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने की ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब आदमपुर एयरपोर्ट को श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम से जाना जाएगा। इस फैसले को गुरु रविदास जी के प्रति सम्मान और श्रद्धा के रूप में देखा जा रहा है, जिससे समाज के हर वर्ग में सकारात्मक संदेश गया है।

Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि इस बजट में जालंधर, लुधियाना और होशियारपुर को विकास के केंद्र के रूप में विकसित करने का स्पष्ट लक्ष्य रखा गया है। इन शहरों को औद्योगिक, व्यापारिक और रोजगार के नए हब के तौर पर उभारने की योजना है।

यह भी पढ़ें: बंद विरासत को नई सांस: निजी हाथों में सौंपे गए पंजाब के 7 पर्यटन धरोहर स्थल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाएगा। यह किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने और महिला शक्ति को मजबूत करने वाला बजट है।

यह भी पढ़ें: बजट 2026: करदाताओं को राहत नहीं, नए आयकर कानून पर सरकार का बड़ा दांव

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आने वाले समय में इसमें और तेजी आएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि बजट में खेलों को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है। खेलो इंडिया मिशन पंजाब के युवाओं के लिए नए अवसर और नई पहचान लेकर आएगा।