शाही रंग, देशी पहचान: गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी की पगड़ी बनी आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(PM Modi’s Maroon Turban Steals the Spotlight on Republic Day)77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने पारंपरिक और शाही परिधान को लेकर चर्चा में आ गए। इस बार उन्होंने गहरे मरून रंग की पगड़ी धारण की, जिस पर सुनहरे रंग का मोर पंख डिज़ाइन बना था। बारीक कढ़ाई और लंबी मरून-हरे रंग की पूंछ वाली इस पगड़ी ने समारोह में चार चांद लगा दिए। प्रधानमंत्री ने इसे नेवी ब्लू और सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा तथा हल्के नीले रंग की हाफ जैकेट के साथ पहनकर अपने पूरे लुक को बेहद आकर्षक बना दिया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की पगड़ियां अब सिर्फ परिधान नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विविधता और परंपरा का प्रतीक बन चुकी हैं। हर स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर उनका अलग-अलग राज्यों की कला और विरासत से जुड़ा सिरपोश लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहता है। यही वजह है कि उनका हर लुक सोशल मीडिया से लेकर फैशन और राजनीतिक गलियारों तक ट्रेंड करने लगता है।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

बीते वर्षों पर नजर डालें तो 2024 में उन्होंने बहुरंगी “बंधनी” प्रिंट की साफा पहनी थी, जो गुजरात और राजस्थान की पारंपरिक टाई-डाई कला को दर्शाती है। 2023 में राजस्थानी शैली की बहुरंगी पगड़ी और 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लंबी पूंछ वाली साफा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 2019 में लाल किले से दिए गए भाषण के दौरान भी उनकी बहुरंगी पगड़ी चर्चा में रही।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में अपने पहले स्वतंत्रता दिवस पर लाल जोधपुरी “बंधेज” पगड़ी, 2015 में पीली क्रिस-क्रॉस डिज़ाइन वाली पगड़ी और 2016 में गुलाबी-पीले रंग की टाई-डाई पगड़ी पहनी थी। 2017 में लाल-पीले रंग की सुनहरी रेखाओं वाली पगड़ी और 2018 में केसरिया पगड़ी ने उनके लुक को खास बनाया।
2022 में उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी और ब्रह्मकमल से प्रेरित ब्रोच, वहीं 2021 में जामनगर के शाही परिवार द्वारा भेंट की गई “हलारी पगड़ी” भी उनकी सांस्कृतिक पसंद को दर्शाती है। साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी की पगड़ियां हर राष्ट्रीय पर्व पर देश की विविधता और विरासत की झलक पेश करती हैं।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।