Home Breaking News 16 अप्रैल से बंद होंगे इस सरकारी बैंक के खाते, तुरंत करें...

16 अप्रैल से बंद होंगे इस सरकारी बैंक के खाते, तुरंत करें यह काम !

नई दिल्ली | राजवीर दीक्षित

(Inactive PNB accounts will be closed from April 16, complete KYC immediately.) Punjab National Bank के ग्राहकों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। बैंक ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म के जरिए जानकारी दी है कि 16 अप्रैल 2026 से कुछ बैंक खातों को बंद किया जाएगा। यह फैसला सभी खाताधारकों पर लागू नहीं होगा, बल्कि सिर्फ उन खातों पर असर पड़ेगा जो लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं हैं।

बैंक के अनुसार, ऐसे खाते जिनमें पिछले 3 साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ है और जिनका बैलेंस शून्य (0) है, उन्हें बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दरअसल, Reserve Bank of India के नियमों के मुताबिक, जिन खातों में 2 साल तक कोई “ग्राहक-प्रेरित ट्रांजैक्शन” नहीं होता, उन्हें इनऑपरेटिव (निष्क्रिय) घोषित कर दिया जाता है।

PNB ने ग्राहकों को साफ चेतावनी दी है कि यदि उनका खाता इस श्रेणी में आता है, तो वे 15 अप्रैल 2026 से पहले अपनी KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया पूरी कर लें। अगर तय समय तक KYC अपडेट नहीं किया गया, तो 16 अप्रैल से ऐसे खाते बिना किसी अतिरिक्त सूचना के बंद कर दिए जाएंगे।

खाते को सक्रिय रखने के लिए ग्राहकों को अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे और KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बैंक ने यह भी कहा है कि ग्राहक अधिक जानकारी या सहायता के लिए अपनी शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

इस अपडेट के बाद लाखों ग्राहकों को सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर वे लोग जो अपने पुराने खातों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। समय रहते KYC अपडेट करवाना बेहद जरूरी है, वरना आपका खाता बंद हो सकता।

Translate »
error: Content is protected !!