चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(BJP Announces New In-Charges Ahead of Punjab Municipal Polls)पंजाब की राजनीति में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर हलचल बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठन को और मजबूत करने तथा चुनावी तैयारियों को तेज करने के उद्देश्य से विभिन्न नगर निगमों के लिए नए इंचार्ज और सह-इंचार्ज नियुक्त किए हैं। इस महत्वपूर्ण घोषणा में भाजपा पंजाब के राज्य महासचिव राकेश राठौर ने बताया कि मोगा नगर निगम के लिए के. डी. भंडारी को इंचार्ज और जतिंदर मित्तल को सह-इंचार्ज बनाया गया है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
इसी प्रकार पठानकोट नगर निगम के लिए राजेश बाघा को इंचार्ज और राजेश हनी को सह-इंचार्ज नियुक्त किया गया। मोहाली नगर निगम के लिए हरमिंदर जसी और पुष्पिंदर सिंघल को क्रमशः इंचार्ज और सह-इंचार्ज बनाया गया है। बठिंडा नगर निगम के लिए जीवन गुप्ता को इंचार्ज और मोना जायसवाल को सह-इंचार्ज, हशियारपुर नगर निगम के लिए मनोरंजन कालिया और सुशील शर्मा को, अबोहर नगर निगम के लिए मनजीत सिंह राय और डी. पी. चंदन को तथा कपूरथला नगर निगम के लिए सुशील रिंकू और अनिल सचर को इंचार्ज और सह-इंचार्ज नियुक्त किया गया।
Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !
भाजपा ने स्पष्ट किया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना और आगामी नगर निगम चुनावों में पार्टी की प्रभावशाली तैयारी और मजबूत प्रदर्शन को सुनिश्चित करना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम भाजपा की चुनावी रणनीति को और धार देगा और स्थानीय स्तर पर पार्टी की पकड़ को और मजबूत करेगा।

















