पंजाब में बड़ा चुनावी फैसला: अब बीएलओ नहीं निभाएंगे पोलिंग ड्यूटी !

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Big Relief for BLOs: Exempted from Polling Duty in Punjab)पंजाब में आगामी जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने एक बड़ा और अहम फैसला लेते हुए सभी बी.एल.ओ. (बूथ लेवल ऑफिसर) को पोलिंग स्टाफ़ की ड्यूटी से पूरी तरह मुक्त कर दिया है। इस संबंध में राज्य के सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों-cum-जिला चुनाव अधिकारियों को आधिकारिक पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं। चुनाव आयोग के इस कदम को चुनावी तैयारी और प्रशासनिक प्रबंधन से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

मुख्य चुनाव अधिकारी के संज्ञान में यह बात आई थी कि कई जिलों में बी.एल.ओ. को जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के लिए पोलिंग स्टाफ़ के रूप में तैनात किया जा रहा है। जबकि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में मतदाता सूची के निरंतर संशोधन और वोटर पहचान पत्र तैयार करने का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है। यह प्रक्रिया चुनावी प्रणाली की पारदर्शिता और सटीकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसमें बी.एल.ओ. की भूमिका केंद्रीय मानी जाती है।

Video देखें: जब तक तो में कलाकार था तब तक….

इन्हीं हालातों को देखते हुए चुनाव आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि बी.एल.ओ. को न केवल मौजूदा पोलिंग ड्यूटी से छूट दी जाए, बल्कि भविष्य में भी किसी अतिरिक्त चुनावी या गैर-चुनावी कार्य में न लगाया जाए, ताकि वे पूरी ऊर्जा और फोकस के साथ मतदाता सूची संबंधित संवेदनशील कार्य कर सकें।
इस फैसले को चुनावी व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित करने और जमीनी स्तर पर प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है।

Video देखें: जुमले ही जुमले….भगवंत सिंह मान ने सुनाई बात।

Video देखें: भाजपा में में वापसी कर सकते है नवजोत सिंह सिद्धू !

Video देखें: सुखबीर बादल सुखबीर बादल हो रखी है।