पंजाब कैबिनेट में होने जा रहा है बड़ा उलटफेर, जाने किसे मिलेगी मंत्रालय के साथ नई जिम्मेदारी

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab Cabinet Expansion Soon, AAP’s Sanjeev Arora Likely to Become Minister)पंजाब की राजनीति में हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार अगले दो-चार दिनों में किया जाएगा। इस विस्तार में लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाया जाएगा।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अरोड़ा को उद्योग विभाग सौंपा जा सकता है क्योंकि वे स्वयं एक सफल और प्रतिष्ठित उद्योगपति हैं। इसके अलावा, उन्होंने उद्योग जगत के लिए कई सराहनीय प्रयास भी किए हैं। वर्तमान में यह विभाग तरुणप्रीत सिंह सौंद के पास है, जिनके पास पहले से कई अन्य महत्वपूर्ण विभाग हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह विभाग सौंद से लेकर अरोड़ा को दिया जा सकता है, जिससे विभागीय कार्यक्षमता में इजाफा हो सके।

Video देखें: CCTV में हो गया खुलासा,ड्राइवर-ट्रक की हुई पहचान,पुलिस ने की छापेमारी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल से मुलाकात के दौरान चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को पार्टी कार्यालय स्थापित करने के लिए जगह देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि ‘आप’ एक राष्ट्रीय पार्टी है और सभी शर्तें पूरी करती है, बावजूद इसके अब तक पार्टी का कोई स्थायी दफ्तर चंडीगढ़ में नहीं है।

Video देखें: तेंदुए से युवक की हो गई भिड़ंत,बचाने कोई नही आया,रील बनाते रहें, नौजवान सकुशल है।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में राज्यपाल को एक औपचारिक पत्र भी सौंपा है, जिसमें ‘आप’ को चंडीगढ़ में अधिकृत कार्यालय के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की गई है। यह मुद्दा आने वाले दिनों में केंद्र और प्रदेश राजनीति में नई बहस छेड़ सकता है