चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab Cabinet Expansion Tomorrow: New Faces Likely to Join)भगवंत मान सरकार एक बार फिर पंजाब की सियासी तस्वीर को नया रूप देने की तैयारी में है। गुरुवार को होने जा रहे कैबिनेट विस्तार में नए चेहरों की एंट्री तय मानी जा रही है। यह आम आदमी पार्टी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में सातवां कैबिनेट विस्तार होगा।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
सबसे बड़ी नजर लुधियाना पश्चिम से नए विधायक संजीव अरोड़ा पर टिकी है, जिनकी एंट्री लगभग तय मानी जा रही है।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या सरकार 16 सदस्यीय मौजूदा कैबिनेट में नए मंत्रियों को शामिल करेगी या किसी को हटाकर फेरबदल किया जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं।
Video देखें: सड़क जाम,सैकड़ो वाहन,लोग परेशान,नंगल-ऊना-चंडीगढ़ मार्ग।
ऐसे में यह विस्तार सत्ता संतुलन और आगामी रणनीति को भी प्रभावित कर सकता है। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा का भी इस कैबिनेट विस्तार में नम्बर लग सकता है जिसको लेकर चर्चा जोरों पर है। इसके साथ साथ एक कैबिनेट मंत्री को हटाए जाने की चर्चा भी ‘आप’ सूत्रों में आम सुनी जा सकती है।