Home Breaking News गटर के ढक्कन चोरी करने पर लाखों रुपये का जुर्माना, पश्चिमी पंजाब...

गटर के ढक्कन चोरी करने पर लाखों रुपये का जुर्माना, पश्चिमी पंजाब में CM ने लाया सख्त कानून

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Punjab CM Imposes ₹50 Lakh Fine for Manhole Theft)पाकिस्तान में आर्थिक मंदहाली के बीच एक अजीब मामला सामने आया है। पश्चिमी पंजाब में गटर (मैनहोल) के ढक्कनों की लगातार हो रही चोरी ने सरकार की नींद उड़ा दी है। इस समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ ने एक बेहद सख्त कानून लागू करने का ऐलान किया है, जिसके तहत दोषियों को भारी जुर्माना और लंबी जेल की सजा दी जाएगी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

कानून के अनुसार, गटर के ढक्कन चोरी, बेचने या खरीदने पर 1 से 10 साल तक की जेल हो सकती है। दोषियों पर 30 लाख से 50 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। यदि किसी खुले मैनहोल में गिरने से कोई बच्चा या नागरिक मौत का शिकार होता है, तो जिम्मेदार व्यक्ति को सीधे 10 साल की सजा भुगतनी होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ चोर ही नहीं, बल्कि इन ढक्कनों को खरीदने और बेचने वाले कबाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

चौंकाने वाली जानकारी यह है कि इन चोरियों के पीछे पूरे ‘परिवारिक गैंग’ सक्रिय हैं। मरियम नवाज़ ने बताया कि चोर रात 11 से 12 बजे के बीच गधागाड़ियों पर एक परिवार के रूप में आते हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल होती हैं। वे बड़े ही सफाई से ढक्कन उठाकर अपनी गाड़ी पर लाद देते हैं और फरार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के स्कूलों में डिजिटल अनुशासन: 1 मार्च से मोबाइल पर पूरी तरह रोक !

पिछले कुछ महीनों में पंजाब के विभिन्न शहरों में खुले सीवर में गिरने से कई मासूम बच्चों और राहगीरों की जान जा चुकी है। सरकार की किरकिरी बढ़ती देख यह कानून लाना जरूरी हो गया। नए कानून से न केवल चोरों, बल्कि लापरवाह अधिकारियों और विभागों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। मुख्यमंत्री का कहना है कि दिन में ढक्कन लगाए जाते हैं, लेकिन रात में चोरी हो जाती है, इसलिए यह सख्त कदम जरूरी था।

यह भी पढ़ें: होला मोहल्ला से पहले प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष तैयारी

Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?

Translate »
error: Content is protected !!