चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab to Offer 17,000 Government Jobs in 2026)पंजाब में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए साल 2026 बड़ी सौगात लेकर आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने नए साल की शुरुआत के साथ ही 17,000 सरकारी नौकरियां देने का ऐलान किया है। इनमें सबसे ज्यादा भर्ती पंजाब पुलिस में होगी, जहां करीब 10,000 पद भरे जाएंगे। इसे युवाओं के लिए अब तक की सबसे बड़ी रोजगार योजनाओं में से एक माना जा रहा है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह AAP सरकार का आखिरी पूरा साल है। ऐसे में सरकार ने युवाओं को प्राथमिकता देते हुए रोजगार को मुख्य एजेंडा बनाया है। पार्टी प्रवक्ता बलतेज पन्नू के अनुसार, मार्च 2022 में सरकार बनने के बाद अब तक 58,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं, जो सरकार की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !
सरकार ने सभी विभागों में खाली पड़े पदों का आंकड़ा पहले ही जुटा लिया है। इस बार करीब 12 अहम विभागों पर फोकस किया गया है। पंजाब पुलिस के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, लोकल बॉडी, एक्साइज एंड टैक्सेशन, सोशल वेलफेयर, वाटर रिसोर्सेज, रेवेन्यू, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च और एग्रीकल्चर विभागों में लगभग 7,000 भर्तियां की जाएंगी।
Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए सभी नियुक्तियां पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) के माध्यम से कराई जाएंगी। सरकार का दावा है कि अब तक किसी भी भर्ती प्रक्रिया को कानूनी चुनौती नहीं मिली और युवाओं को सीधे जॉइनिंग दी गई है। भ्रष्टाचार, रिश्वत और सिफारिश पर सख्त नजर रखी जाएगी।
Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।
सरकारी नौकरियों के साथ-साथ AAP सरकार प्राइवेट सेक्टर में भी रोजगार बढ़ाने पर जोर दे रही है। मार्च 2026 में होने वाली प्रोग्रेसिव पंजाब समिट के जरिए निजी कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के जापान और साउथ कोरिया दौरे के बाद विदेशी निवेश की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।
कुल मिलाकर, 2026 पंजाब के युवाओं के लिए उम्मीद, रोजगार और नए अवसरों का साल बनकर उभर रहा है।

















